Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur रमणीक होंगे दलमा की तहलटी में बसे तीन इलाके Three areas located in the foothills of Dalma will be beautiful.

 


  • डीएफओ संग विधायक सरयू राय ने किया कई इलाकों का भ्रमण
  • पार्क, तालाब, पाथ-वे, चिल्ड्रेन पार्क बनाने पर सहमति

Upgrade Jharkhand News. वन विभाग द्वारा मानगो से सटे दलमा पहाड़ की तरफ तलहटी में तीन स्थानों पर पार्क, तालाब, पाथ-वे, बच्चों के खेलकूद के लिए चिल्ड्रेन पार्क आदि बनाए जाएंगे। चंद्रावती नगर और गोपाल नगर के पीछे, कुमरूम बस्ती के पास और पारडीह के सामने ये सुरम्य संरचनाएं बनाई जाएंगी। यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दी। वह शनिवार को डीएफओ सबा आलम अंसारी के साथ इन इलाकों का संयुक्त भ्रमण कर रहे थे। 


सरयू राय ने बताया कि जब ये संरचनाएं बन कर तैयार हो जाएंगी, तब यह स्थान आम जनता के लिए प्रभावी आकर्षण का केंद्र बन जाएगा। पर्यटन, पिकनिक और खेलकूद के दृष्टिकोण से भी ये स्थान नौजवानों-सीनियर सिटीजन के लिए भी उपयोगिता के बन जाएंगे। श्री राय ने बताया कि चंद्रावती नगर-गोपाल नगर से लेकर कुमरुम बस्ती तक काफी सुरम्य स्थान हैं जहां पहले से भी कुछ संरचनाएं बनी हुई हैं। वहां वन विभाग उन स्थानों को विकसित करेगा और इको फ्रेंडली विकास करेगा ताकि आम जनता के लिए सुबह-शाम सैर करने, मिलने-जुलने के लिए यह स्थान विकसित हो और लोगों के आकर्षण का केंद्र बन सके। 


सरयू राय ने बताया कि पारडीह में इंदिरा कालोनी के सामने पानी रोकने की एक बहुत पुरानी संरचना बनी हुई है। अभी यह जर्जर स्थिति में है। पहले वहां एक बड़ा तालाब रहा होगा, जो फिलहाल गाद से भर गया है। उस स्थान पर साल भर, चौबीसों घंटे पहाड़ से पानी गिरता रहता है। उस पानी का लोग पीने और खाना बनाने में इस्तेमाल करते हैं। यह तय हुआ कि वहां की भरी हुई मिट्टी को निकाल दिया जाए तो एक तालाब का स्वरुप बन जाएगा। 


श्री राय के अनुसार, इस दौरान डीएफओ आश्वस्त हुए कि उनके सामने जो प्रस्ताव रखा जा रहा है, वो बेहतर हैं और वन के नियमों के अनुरुप भी हैं। इसलिए दलमा की तलहटी में बसे उक्त स्थानों को सुंदर बनाया जाए। श्री राय ने कहा कि जब वन महोत्सव प्रारंभ होगा, तब आम जनता का आह्वान किया जाएगा कि पहाड़ के ऊपर उपयोगी पौधे लगाएं, ताकि हमेशा के लिए यह एक आकर्षक स्थान बन जाए। इसकी संभावना भी तलाशी जाएगी कि जो नौजवान ट्रैकिंग करने में रुचि रखते हैं, उनके लिए भी यहां स्थान चिन्हित किया जाए।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.