Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur कौशल विकास योजनाओं का करें व्यापक प्रचार, प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ें : डीसी राजीव रंजन Widely publicize skill development schemes, connect trained youth with employment: DC Rajiv Ranjan.

 


Jamshedpur (Nagendra)  उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला उपायुक्त ने अधिकाधिक बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रशिक्षित युवाओं के प्लेसमेंट की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निजी कंपनियों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया। 


साथ ही रोजगार मेलों, करियर काउंसिलिंग कार्यक्रमों एवं विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों के निबंधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं भवन निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पात्र श्रमिकों का शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित कर समय पर लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.