Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai खाकी, स्त्री शक्ति और देशभक्ति का जोश जगाता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का एंथम सांग आउट The anthem song of 'The Narmada Story' is out, inspiring the spirit of khaki, women power and patriotism.

  • रीयल लाइफ़ आईपीएस सिमाला प्रसाद की फ़िल्म द नर्मदा स्टोरी का धांसू एंथम सांग आउट , अंजलि पाटिल, ज़रीना वहाब, अश्विनी कालसेकर का वुमन पॉवर धमाका 

Mumbai (Chirag)  ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम लुक आउट, मध्य प्रदेश महिला पुलिस के शौर्य को सलाम रिलीज़ से पहले जबर्दस्त चर्चा में आ चुकी फिल्म द नर्मदा स्टोरी का एंथम लुक रिलीज़ हो गया है। वीर रस, देशभक्ति, महिला सशक्तिकरण और खाकी के सम्मान से भरपूर यह एंथम देश की महिला पुलिस के साहस, समर्पण और शौर्य को भव्य अंदाज़ में प्रस्तुत करता है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रीयल लाइफ़ आईपीएस ऑफिसर सिमाला प्रसाद है जो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एंथम का मुखड़ा पुलिस के जवानों और सुरक्षाकर्मियों को सैल्यूट है। “जब घड़ी आई, तब बनके तबाही, शत्रु को तूने धूल चटाई,जय तेरी, जय तेरी जयकार, बनके तू हुंकार, करके पलटवार...”पूरे एंथम में देशप्रेम, कर्तव्य, साहस और संघर्ष की भावना को शक्तिशाली विजुअल्स के साथ दिखाया गया है। अपने किरदार में सिमाला प्रसाद एक अपराधी को सड़क हिरासत में लेते हुए दिखाई देती है और लगातार रेड पर रेड मारती हैं। विजुअल्स में मिसिंग लड़कियों को पोस्टर्स भी दिखते हैं जिनसे समझ आता है कि फिल्म इस संवेदनशील विषय को उठा रही है। महिला पुलिसिंग का सशक्त अंदाज इस एंथम की जान है जो हर किसी की जुबान पर चढ़ने के लिए तैयार है। 


एंथम के दूसरे हिस्से में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल पुलिस कांस्टेबल के किरदार में प्रभावशाली अंदाज़ में दिखाई देती हैं। वहीं ज़रीना वहाब आंदोलन का मोर्चा संभालती नज़र आती हैं और भावनात्मक दृश्यों में अश्विनी कलसेकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराती हैं। इस पूरे हिस्से में महिला शक्ति और सामाजिक आंदोलन का प्रभावशाली मेल दिखाई देता है। गीत में कुछ दमदार झलकियों में रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी और इश्तियाक खान भी नज़र आते हैं। एंथम का अंतिम दृश्य बेहद प्रभावशाली है, जहां सिमाला प्रसाद पिस्टल लोड करती दिखाई देती हैं, जो न्याय और संघर्ष के प्रतीक के रूप में उभरता है। एंथम सांग के लिरिक्स वीर रस, देशभक्ति, खाकी के सम्मान और स्त्री शक्ति की भावना से भरपूर हैं, जो दर्शकों का जज़्बा बढ़ाते हैं। फ़िल्म का एंथम पीयूष और केवल ने तैयार किया है जबकि शब्द डायरेक्टर ज़ैगम इमाम के हैं। द नर्मदा स्टोरी मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक और शक्तिशाली क्राइम ड्रामा है, जो एक आदिवासी महिला और एक महिला सब-इंस्पेक्टर के संघर्ष, साहस और न्याय की लड़ाई की कहानी को सामने लाती है।


निर्देशक जैग़म इमाम बताते है  “द नर्मदा स्टोरी का एंथम सिर्फ़ एक गीत नहीं, बल्कि महिला शक्ति, कर्तव्य और खाकी को ट्रिब्यूट है । हमने इस एंथम के जरिए  महिला पुलिस के साहस, अनुशासन और बलिदान को बड़े भावनात्मक और प्रेरणादायक अंदाज़ में दिखाने की कोशिश की है। इस गीत में देशभक्ति के साथ उस जज़्बे को भी दर्शाया गया है, जहां एक महिला हर चुनौती के सामने मजबूती से खड़ी होती है। सिमाला प्रसाद खुद एक रियल लाइफ़ आईपीएस अधिकारी हैं, इसलिए उनके व्यक्तित्व और स्क्रीन प्रेज़ेंस ने एंथम को और अधिक वास्तविक और प्रभावशाली बना दिया। हमारा उद्देश्य था कि यह एंथम हर महिला, हर पुलिस अधिकारी और हर भारतीय के भीतर सम्मान और जोश की भावना पैदा करे।”*



एंथम के रिलीज पर आईपीएस सिमाला प्रसाद ने बताया  “मेरे लिए द नर्मदा स्टोरी का एंथम बेहद खास है, क्योंकि यह सिर्फ़ एक फिल्मी गीत नहीं बल्कि उन सभी महिला पुलिस कर्मियों और महिलाओं को समर्पित है, जो हर दिन साहस और जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाती हैं। इस एंथम की शूटिंग के दौरान मुझे लगा जैसे मैं सिर्फ़ अभिनय नहीं कर रही, बल्कि उन अनगिनत महिलाओं की आवाज़ बन रही हूँ जो न्याय और सम्मान के लिए लड़ती हैं।”*एबी इन्फ़ोसॉफ़्ट क्रिएशन और गोल्डन रेशियो के बैनर तले बनी  द नर्मदा स्टोरी  में सिमाला प्रसाद, अंजलि पाटिल और अश्विनी कलसेकर प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगी। इनके साथ अनुभवी कलाकार ज़रीना वहाब, रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी, शरद सिंह और इश्तियाक खान भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फ़िल्म 12 जून को सिनेमागृहो  में रिलीज होगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.