Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai अब बड़ों को भी मिलेगा वैक्सीन कवच, फोर्टिस मुलुंड की नई हेल्थ पहल Fortis Mulund's new health initiative, Vaccine Kavach, is now available to adults too.

 


  • अब सिर्फ बच्चों नहीं, बड़ों की सेहत की भी ढाल बनेगा टीकाकरण 
Mumbai (Anil Bedag)  बदलती जीवनशैली, बढ़ती उम्र और लगातार उभरती संक्रामक बीमारियों के दौर में अब स्वास्थ्य सेवाओं का फोकस केवल इलाज तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि बीमारियों को पहले ही रोकने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए Fortis हॉस्पिटल मुलुंड ने एक विशेष वयस्क टीकाकरण क्लिनिक की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य लोगों में वयस्क टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर उपलब्ध कराना है। इस क्लिनिक का उद्घाटन पद्म श्री डॉ. हिम्मतराओ बावस्कर ने किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, वरिष्ठ चिकित्सक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।


यह क्लिनिक इन्फ्लुएंजा, निमोनिया, हेपेटाइटिस बी, शिंगल्स, टिटनेस और एचपीवी  जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए परामर्श, जोखिम मूल्यांकन और टीकाकरण की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति सबनीस के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल खासतौर पर उन वयस्कों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता उम्र, पुरानी बीमारियों या विशेष चिकित्सा स्थितियों के कारण कमजोर हो जाती है। अस्पताल का मानना है कि समय रहते जागरूकता और टीकाकरण के जरिए समाज को अधिक सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सकता है। 



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.