Upgrade Jharkhand News. नीमडीह प्रखंड के सिरका ग्राम में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सशक्तिकरण हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों, लेबर हेल्पलाइन न० तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
साथ ही पीएलवी ने नालसा एवं झालसा की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर श्रमिक निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान कानूनी पुस्तिकाओं एवं पर्चियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पीएलवी स्नेहलता महतो, सुकरंजन कुमार, अम्बुज गोप, उषा कालिन्दी, सुरज कालिन्दी , मानसी कालिन्दी एवं राहुल कालिन्दी उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment