Upgrade Jharkhand News. पत्रकार एकता मंच कोल्हान की विचार गोष्ठी सह बैठक हेंसल स्थित एन एच - 88 रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विजय साव ने किया। विचार गोष्ठी में राजनगर के बीडीओ मलय कुमार, थानाप्रभारी विपुल ओझा मुख्य रूप से उपस्थित थे। संगठन की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुनील पांडेय ने किया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीडीओ मलय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में जैसा तीन स्तंभ मजबूत है वैसा चौथा स्तंभ मजबूत नहीं है। इस पर सिस्टम को विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि हकीकत से आंख मुंदिएगा तो परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार कि नियत साफ़ है हर जरूरतमंद को सरकार की योजनाओं का लाभ देना है यदि आप पत्रकार भी सरकार कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए इच्छुक हैं तो आगे आईए हम पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग खुद को पका पकाया मान लेते हैं। जब कि यह ठीक नहीं है। समय के साथ खुद को अपग्रेड करना बेहद जरूरी होता है। साथ ही जरूरत के हिसाब से सभी औजार / टूल्स को ठीक रखेंगे तभी अस्तित्व कायम बचेगा। उन्होंने पत्रकारों को इथिक्स एवं हिम्यूनिटी को हमेशा आगे रखकर कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में जब जोड़ने की प्रवृत्ति रखते हैं तो संगठन में एक समय ऐसा भी निर्णय लेना जरूरी हो जाता है जब आगंतुकों के लिए दरवाजा बंद भी करना पड़ सकता है। यह निर्णय कब लेना है ? इसकी समझ संगठन के नेतृत्वकर्ताओं को होनी चाहिए। वर्ना भीड़ संगठन के अस्तित्व के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है। अर्थात सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है । उन्होंने फ्लेमिंग ऑफ क्वेश्चन एवं एक्स्क्रेटिंग ऑफ रिस्पांसिबिलिटी पर अपनी बातें रखते हुए पत्रकारिता के बारीकियों पर प्रकाश डाला। बाद में कोल्हान पत्रकार एकता मंच के टी-शर्ट का लॉन्चिंग प्रखंड़ विकास पदाधिकारी मलय कुमार एवं थानाप्रभारी विपुल ओझा के हाथों किया गया।
संगठन के ट्रस्टी दीपक कुमार ने कहा कि सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मिलकर काम करने की जरूरत है। संगठन के साथ ग्रुप में हमेशा संवाद बनाए रखें ताकि एक दूसरे का हाल चाल मालूम होता रहे। महासचिव सुनील पांडेय ने विषय प्रवेश कराते हुए विभिन्न एजेंडे पर विचार आमंत्रित किया। विजय साव ने कहा कि गुगल मीट का आयोजन कर निरंतर संवाद स्थापित होना चाहिए। उन्होंने संगठन के कार्यालय , बीमा तथा सदस्यता शुल्क आदि की ओर सबों काज्ञध्यान आकृष्ट कराया। रास बिहारी मंडल ने संगठन के वरिष्ठ सदस्यों के विचारों का समर्थन करते हुए संगठन के मजबूती पर जोर दिया। अनिमेष अंबष्ट ने कहा कि संगठन तभी मजबूत है जब प्रत्येक सदस्य संगठन के प्रति साकारात्मक सोच रखें तथा मजबूती प्रदान करने लिए आगे आकर पहल करें।
रवि गोप ने कहा कि आपसी तालमेल से संगठन कोल्हान में अच्छा काम कर रही है । इसमें कोई संदेह नहीं है। आने वाले दिनों में अन्य सदस्यों को संगठन से जोड़कर और बेहतर करने की कोशिश होगी ऐसा मुझे विश्वास है। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन हित में कई सुझाव दिये।

No comments:
Post a Comment