Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मंगला हाट में किरीबुरू पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, 11 वाहनों से 27 हजार रुपये का चालान Kiriburu police's road safety drive at Mangala Haat, challans worth Rs 27,000 from 11 vehicles

 


Guwa (Sandeep Gupta) पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देश पर किरीबुरू थाना पुलिस ने मंगलवार को मंगला हाट बाजार क्षेत्र में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था। अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क सुरक्षा संबंधी बैनरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बाजार में मौजूद लोगों, वाहन चालकों और युवाओं को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। 


उन्होंने कहा कि छोटी-सी सावधानी भी बड़े हादसों को टाल सकती है। जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 27 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया। वहीं कई वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनजागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है। 


उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की आदत विकसित करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस और आम जनता के संयुक्त प्रयास से शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। किरीबुरू थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता और वाहन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.