Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa विश्व पर्यावरण दिवस पर किरीबुरू स्थित सीआरपीएफ 26वीं बटालियन ने चलाया वृक्षारोपण अभियान On World Environment Day, the CRPF 26th Battalion at Kiriburu organised a tree plantation drive.

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सारंडा क्षेत्र के किरीबुरू स्थित डैट मुख्यालय/डी-26वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशानुसार किया गया, जिसका नेतृत्व सहायक कमांडेंट (एड्ज्यूटेंट) अरविंद कुमार रजक ने किया। इस अवसर पर जवानों एवं अधिकारियों ने परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अरविंद कुमार रजक ने कहा कि वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना है।


उन्होंने कहा कि आज बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों, भवन निर्माण, खेती और सड़क निर्माण जैसी आवश्यकताओं के कारण बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हो रही है, जो भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने बताया कि प्रकृति में पेड़-पौधे, जीव-जंतु और मानव एक-दूसरे पर निर्भर हैं। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, भोजन, लकड़ी और छाया प्रदान करते हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।


वृक्षारोपण अभियान के तहत 26वीं बटालियन के विभिन्न कंपनी मुख्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में भी पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार रजक, निरीक्षक जीडी निरंजन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जीडी ललन यादव, सासंगदा वन रेंज के वन विभाग के कर्मचारी तथा डैट मुख्यालय के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.