Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa विश्व पर्यावरण दिवस पर बिचाईकिरी में ग्राम सभा आयोजित, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश Gram Sabha organised in Bichhaikiri on World Environment Day, message given on cleanliness and environmental protection

 


Guwa (Sandeep Gupta) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुवा क्षेत्र के बिचाईकिरी गांव में ग्राम सभा का आयोजन कर पर्यावरण स्वच्छता, सुरक्षित जलवायु तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मच्छरदानी के नियमित उपयोग, प्लास्टिक मुक्त गांव के निर्माण, सांप एवं कुत्ते के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तत्काल चिकित्सक से उपचार कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। किशोरियों को माहवारी संबंधी विषयों पर खुलकर बात करने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के तहत जागरूक किया गया‌।


लसाहिया द्वारा हाथ धोने के सही तरीके, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा महामारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल विवाह रोकथाम, विद्यालय छोड़ चुके बच्चों की शिक्षा में पुनः सहभागिता, बाल श्रम उन्मूलन तथा तंबाकू एवं गुटखा सेवन के दुष्प्रभावों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर मुखिया चांदमनी लागुरी, गीता देवी, ममता देवी, कविता लोहार, अनीता टुड्डू, ब्रिजनीय आइंद, गोमा बड़ाईक सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.