Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa किरीबुरू-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सेवा का शुभारंभ Birth and death certificate service launched at Kiriburu-Meghahatuburu General Hospital

 


Guwa (Sandeep Gupta) सारंडा के सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गुरुवार को किरीबुरू-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल में सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल के माध्यम से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण सेवा का शुभारंभ सेल किरीबुरू लौह अयस्क खदान के मुख्य महाप्रबंधक (खान) प्रशांत मनोहरराव शिरपुरकर ने किया। कार्यक्रम में अस्पताल के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी डॉ. नंदी जेराई, डॉ. पी.आर. सिंह, डॉ. अर्चना बेक, डॉ. मनोज कुमार सहित कई चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 


डॉ. नंदी जेराई और डॉ. पी.आर. सिंह ने बताया कि सीआरएस पोर्टल के माध्यम से जन्म और मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी होगी। अब अस्पताल में दर्ज होने वाले मामलों का प्रमाण पत्र सीधे ऑनलाइन प्रणाली से जारी किया जा सकेगा। इससे ग्रामीणों का समय, धन और श्रम बचेगा तथा आवश्यक दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र स्कूल नामांकन, आधार कार्ड और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक है, जबकि मृत्यु प्रमाण पत्र कानूनी एवं पारिवारिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्य महाप्रबंधक प्रशांत शिरपुरकर ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस के माध्यम से नागरिक सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना समय की जरूरत है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सारंडा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया, जिससे हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.