Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के विवेक नगर में बुधवार देर शाम बंगाली समुदाय द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा लोकनाथ की पूजा-अर्चना संपन्न की गई। यह आयोजन एसराय चौधरी परिवार के तत्वावधान में पूरे विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा लोकनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद सामूहिक महाभोग का आयोजन किया गया, जिसमें खिचड़ी, दाल, सब्जी, खीर और पुरी का प्रसाद श्रद्धालुओं को बैठाकर प्रेमपूर्वक परोसा गया।
इस धार्मिक आयोजन में गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार ने भी उपस्थित होकर बाबा लोकनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसराय चौधरी, दीपा राय चौधरी, गोपा राय चौधरी, वूलन राय चौधरी, अमीषा राय चौधरी, सुचित्रा सरकार, बापी सरकार, भंडारी घोष सहित बंगाली समुदाय के अनेक श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।


No comments:
Post a Comment