Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड, बड़ाजामदा के तत्वावधान में संचालित किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह प्रभात फेरी निकाली गई तथा विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अभियान के दौरान बच्चों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है, इसलिए युवाओं और बच्चों को इसके प्रति सतर्क रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड, बड़ाजामदा के अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment