Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa किरीबुरु में ड्रग इंस्पेक्टर का औचक निरीक्षण, एक दवा दुकान में मिली अनियमितता Drug Inspector conducts surprise inspection in Kiriburu, irregularities found in a medicine shop

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरु में गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम और दवा दुकानों में नियमों के अनुपालन की जांच के लिए तीन खुदरा मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक दुकान में गंभीर अनियमितता सामने आई, जहां लाइसेंसधारी सक्षम व्यक्ति अनुपस्थित पाया गया तथा अनिवार्य अनुसूची एच-1 रजिस्टर उपलब्ध नहीं था। इस मामले में संबंधित दुकान का लाइसेंस औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा निलंबित किया जा सकता है। जांच के दौरान सभी दुकानों में खरीद, बिक्री और स्टॉक बैलेंस के अभिलेखों का सत्यापन किया गया, जो सही पाए गए। एक दुकान में नींद की गोलियां उपलब्ध थीं, लेकिन उनकी बिक्री सेल अस्पताल, किरीबुरु के चिकित्सक द्वारा जारी पर्ची के आधार पर की जा रही थी और उसका रिकॉर्ड भी संतोषजनक मिला। 


ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा दुकानों में साफ-सफाई की कमी पर नाराजगी जताते हुए परिसर को स्वच्छ रखने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही सभी दुकानों को ढक्कनयुक्त कूड़ेदान रखने और किसी भी प्रकार की गंदगी से बचाव सुनिश्चित करने को कहा गया। अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर केवल एक दुकान में अग्निशामक यंत्र पाया गया, जबकि अन्य दुकानों को भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्काल अग्निशामक यंत्र लगाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे मिले, लेकिन संदिग्ध गतिविधियों की बेहतर निगरानी के लिए कैमरों का रुख दुकान के सामने की ओर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी दवा विक्रेताओं को केवल वैध डॉक्टर के पर्चे पर ही दवाओं की बिक्री करने की सख्त हिदायत दी गई। जांच के दौरान नशीली दवाओं के दुरुपयोग से संबंधित कोई शिकायत या संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.