Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa कैलाश नगर को बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया, शिक्षा और नशा मुक्ति का लिया संकल्प Kailash Nagar declared child labour free, pledge taken for education and de-addiction

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के कैलाश नगर में शुक्रवार शाम बाल अधिकार एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र को औपचारिक रूप से बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस अवसर पर गुवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, बाल अधिकार सुरक्षा मंच की सलाहकार पदमा केसरी, समाजसेवी गीता देवी, एस्पायर संस्था की प्रतिनिधि शताक्षी दास, ममता देवी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


सभी वक्ताओं ने बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा गया कि बच्चों से मजदूरी कराने के बजाय उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजना अभिभावकों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा ही बच्चों के बेहतर भविष्य और समाज के समग्र विकास का आधार है। साथ ही उपस्थित लोगों को बाल अधिकारों, बाल सुरक्षा तथा बाल श्रम निषेध कानूनों की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो सामाजिक कार्यों के माध्यम से बाल श्रम में संलग्न बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाल श्रम उन्मूलन एवं नशा मुक्ति को लेकर सामूहिक शपथ ली तथा समाज को इन सामाजिक कुरीतियों से मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, शिक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना तथा समाज में जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.