Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बिना परमिट बस संचालन पर गाड़ी मालिक ने उठाई आवाज, परिवहन विभाग से कार्रवाई की मांग Vehicle owners raised their voice against operating buses without permits, demanding action from the Transport Department.

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा क्षेत्र में बिना परमिट बस संचालन को लेकर गाड़ी मालिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में गाड़ी मालिक गैरथ कुमार प्रसाद ने परिवहन विभाग को पत्र लिखकर अवैध रूप से चल रही बसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि बस संख्या बीआर 02 पीए 4333, जिसका परमिट राजगीर से कोलकाता मार्ग के लिए है, उसे नियमों के विरुद्ध बड़ाजामदा से बिहार शरीफ रूट पर चलाया जा रहा है। यह संचालन बिना वैध परमिट के किया जा रहा है, जो परिवहन नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।


गैरथ कुमार प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार की अवैध बसों के संचालन से वैध परमिट लेकर चलने वाले अन्य गाड़ी मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, खासकर नवादा-बिहार जाने वाली बस सेवाओं पर इसका असर पड़ रहा है। उन्होंने परिवहन विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जितनी भी बसें बिना परमिट के संचालित हो रही हैं, उन पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और वैध संचालकों को राहत मिल सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.