Jamshedpur (Nagendra) स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषयक सेमिनार की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सेमिनार रविवार, 6 सितंबर को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होगा। इस सेमिनार में रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सरोज शर्मा, झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डी के सिंह और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा शामिल हो रहे हैं। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सेमिनार का विषय प्रवेश कराएंगे।
सरयू राय ने बताया कि सेमिनार हेतु रेजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। उद्घाटन समारोह पूर्वाह्न 10 से 11 बजे तक चलेगा। इसके उपरांत विभिन्न सत्रों में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था के बारे में, खास कर समस्या और समाधान को लेकर चर्चा होगी। शिक्षकों का सम्मान भी होगा। सेमिनार में भाग लेने के लिए सभी विद्यालयों को आमंत्रण भेजा गया है।

No comments:
Post a Comment