Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मेघाहातुबुरु खदान में श्रमिकों का काम बंद आंदोलन, प्रबंधन के आश्वासन पर समाप्त Workers' strike at Meghahatuburu mine ends after management assurances

 


Guwa (Sandeep Gupta) मेघाहातुबुरु स्थित सेल खदान में धूलकण नियंत्रण, नियमित पानी छिड़काव, सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार सुबह करीब 6 बजे स्क्रीनिंग, क्रशिंग एवं लोडिंग विभाग के सेल कर्मियों और ठेका श्रमिकों ने काम बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन की सूचना मिलते ही महाप्रबंधक अरविंद बिन्हा, उप महाप्रबंधक दिलीप कुमार, सहायक महाप्रबंधक शशिभूषण, एम.एन. रूंडा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों के साथ वार्ता की। इस दौरान श्रमिकों ने खदान क्षेत्र में बढ़ते धूलकण, अपर्याप्त पानी छिड़काव और सुरक्षा संसाधनों की कमी को लेकर अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं। प्रबंधन ने श्रमिकों को आश्वस्त किया कि खदान क्षेत्र में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाएगा तथा उनकी सभी समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद सुबह 7:15 बजे श्रमिकों ने आंदोलन समाप्त कर पुनः काम शुरू कर दिया, जिससे उत्पादन कार्य सामान्य हो गया। वार्ता के दौरान श्रमिकों ने यह भी मांग रखी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर प्रबंधन एक दिन पूर्व ही इसकी सूचना उपलब्ध कराए, ताकि अनावश्यक विवाद और कार्य बाधित होने की स्थिति से बचा जा सके।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.