Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa युवाओं से सामाजिक कार्यों में जुड़ने की अपील, दूबिल गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Youth urged to participate in social work, awareness programme organised in Dubil village

 


Guwa (Sandeep Gupta) युवा वर्ग को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्थानीय प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में छोटानागरा पंचायत के दूबिल गांव में आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज में मनाए जाने वाले मगे पर्व, बा पर्व, हेरोः पर्व तथा जोमनामा पर्व जैसे पारंपरिक त्योहारों के साथ-साथ जन्म, विवाह एवं मृत्यु संस्कारों में युवाओं की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। युवाओं को इन परंपराओं के संरक्षण एवं सही अनुपालन के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। 


इस अवसर पर आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने ग्रामीणों को आदिवासी परंपराओं के संरक्षण और विकास के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महासभा के नेतृत्व में नेशनल आदिवासी रिवाइवल एसोसिएशन, सिंगी एंड सिंगी सोसाइटी तथा मिलन चैरिटेबल ट्रस्ट जैसे संगठन डायन प्रथा, अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। उन्होंने युवाओं से इन सामाजिक अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में धनसिंह चाम्पिया, मथुरा पुरती, मंगल चाम्पिया, कृष्णा तोपनो, माटु किम्बो, गुरा हेम्ब्रम, पीटर चाम्पिया, दर्शन चाम्पिया, गुरा मुर्मू, दुखिया आईन्द, विश्वजीत बिरूवा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.