Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झारखंड प्रीमियर लीग ऑक्शन में छाए रॉबिन मिंज, 15.25 लाख की सबसे बड़ी बोली लगी Robin Minj shines in Jharkhand Premier League auction, fetches highest bid of Rs 15.25 lakh.

 


Jamshedpur (Nagendra) आगामी झारखंड प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में गुमला के युवा विकेट कीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए. जमशेदपुर के वेव इंटरनेशनल फ़होटल में आयोजित ऑक्शन में कोयलांचल सुपर किंग्स ने उन्हें 15.25 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा. आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके रॉबिन का बेस प्राइस 4 लाख रुपये रखा गया था. नीलामी में झारखंड रणजी टीम के कप्तान विराट सिंह दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. उन्हें छोटानागपुर रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया. वहीं रांची के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को धनबाद डायमंड ने 11 लाख रुपये में खरीदा.


भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन को संथाल स्ट्राइकर्स ने 6.25 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. हजारीबाग के ऑलराउंडर उत्कर्ष सिंह पर भी कोयलांचल सुपर किंग्स ने भरोसा जताया और उन्हें 6.25 लाख रुपये में अनुबंधित किया. वहीं अनुकूल रॉय को जमशेदपुर स्टीलर्स ने उनके बेस प्राइस 4 लाख रुपये में खरीदा. ऑक्शन में एक बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला. आईपीएल में गुजरात टाइटन्स का हिस्सा रह चुके बोकारो के विकेट कीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा और वे अनसोल्ड रहे.


झारखंड प्रीमियर लीग का आयोजन 10 जून से रांची स्थित जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में होगा. टूर्नामेंट में धनबाद डायमंड, रांची टाइटंस, जमशेदपुर स्टीलर्स, छोटानागपुर रॉयल्स, कोयलांचल सुपर किंग्स और संथाल स्ट्राइकर्स समेत छह टीमें खिताब के मुकाबला करेंगी.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.