Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सदर अस्पताल ब्लड बैंक में आनंद मार्ग एवं युवक मिलन ने 50 यूनिट रक्तदान दान एवं 200 पौधा वितरण किया Anand Marg and Yuvak Milan donated 50 units of blood and distributed 200 saplings at Sadar Hospital Blood Bank.

 


Jamshedpur (Nagendra) गर्मी को ध्यान में रखते हुए इन दोनों रोगियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसलिए अस्पतालों में बहुत ज्यादा रक्त की आवश्यकता होती है। उसी को ध्यान में रखते हुए आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं युवक मिलन समिति चालियामा  कि ओर से खासमहाल स्थित सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के मनुष्यों ने लगभग 50 यूनिट   रक्तदान किया। 


रक्तदाताओं को सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल एवं आनंद मार्ग के आचार्य प्रभद्रानंद अवधूत एवं युवक मिलन समिति के डॉ लोकेश मंडल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुनील आनंद ने कहा कि जितने भी रक्तदाता निःस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं वह सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य है कारण इस रक्तदान करने में रक्तदाता का किसी प्रकार का कोई भी स्वार्थ नहीं रहता। 


परम पुरुष के बच्चे संस्कारगत कारणों से कष्ट भोग रहे हैं और बच्चों के कष्ट निदान के लिए रक्तदान करते हैं इसलिए इस तरह के मनुष्य को ईश्वर कोटि के मनुष्य कहा गया है। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से युवक मिलन समिति के पप्पू मंडल, सोमेन मंडल ,परितोष मंडल, रूपेश मंडल ,सुकेश मंडल ,सजल मंडल ,अजय मंडल ,चंचल ,उज्जवल ,मधु, देवेश ,सुकेश ,दिनेश मिलन श्रीदाम, कृष्ण कौशिक गणपति, एवं आनंद मार्ग के सुनील आनंद ,योगेश जी झूरी जमुदा ने सहयोग किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.