Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa अंतरराष्ट्रीय माहवारी अभियान: "चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो" के तहत जागरूकता रैली आयोजित International Menstruation Campaign: Awareness rally organised under the banner "Break the Silence, Stay Healthy"

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा में प्रोजेक्ट बदलाव के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय माहवारी अभियान "चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो" का आयोजन जिला उपायुक्त के आदेशानुसार किया गया। अभियान का उद्देश्य माहवारी से जुड़े मिथकों को दूर करना तथा महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। अभियान का संचालन जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी एवं अनुराधा राव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी तथा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने की। इस दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 


पूर्वी पंचायत भवन से निकाली गई जागरूकता रैली कच्छी धौड़ा, विवेक नगर, रेलवे मार्केट और रामनगर होते हुए गुवा बाजार पहुंची। रैली के दौरान महिलाओं ने स्वच्छता, माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन तथा महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने लोगों से माहवारी को लेकर चुप्पी तोड़ने और इस विषय पर खुलकर चर्चा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसके प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता है। अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को स्वच्छता अपनाने, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी देने तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.