Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर डालसा अधिकार मित्र ने दिलाया धूम्रपान न करने का संकल्प, चलाया विशेष जागरूकता अभियान On World No Tobacco Day, Dalsa Adhikar Mitra made people take a pledge not to smoke and launched a special awareness campaign.

 


Jamshedpur (Nagendra) नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के चंगुल से मुक्त कराना और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति प्रेरित करना था। इसी कड़ी में जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में डालसा पीएलवी (अधिकार मित्र) नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायशवाल एवं प्रकाश शांडिल के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा के पीएलवी सदस्यों ने स्थानीय लोगों को नशा के प्रति जागरूक किया और उन्हें तंबाकू के सेवन करने से होने वाले खतरों के प्रति सचेत किया।


 नशा न करने की दिलाई गई शपथ -इस विशेष मौके पर उपस्थित सभी लोगों को तंबाकू एवं किसी भी प्रकार का धूम्रपान नहीं करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने हाथ उठाकर यह संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं नशीले मादक पदार्थों का परित्याग करेंगे, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। लोगों को जीवन में कभी भी नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने का कड़ा संकल्प दिलाया गया।


तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों और कैंसर पर विस्तृत चर्चा -जागरूकता अभियान के दौरान डालसा पीएलवी ने तंबाकू एवं नशीले मादक पदार्थों के सेवन से शरीर पर पड़ने वाले घातक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि तंबाकू का लगातार सेवन करने से कैंसर जैसी भयंकर और जानलेवा बीमारी होती है, जो न केवल इंसान की जान लेती है बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देती है।


समाज को तंबाकू छोड़ने की दी गई नसीहत -अभियान के दौरान डालसा की टीम ने लोगों को आज और इसी वक्त से अपने जीवन में तंबाकू छोड़ने की नसीहत दी। इस अपील का स्थानीय जनता पर गहरा असर देखा गया और सभी उपस्थित लोगों ने भविष्य में कभी भी नशा पान नहीं करने की दृढ़ प्रतिज्ञा ली।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.