Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai IIFA कॉन्क्लेव में छाया अरुणाभ कुमार और करण जौहर का खास मोमेंट! Arunabh Kumar and Karan Johar's special moment at IIFA Conclave!

 


  • TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार और करण जौहर एक फ्रेम में, IIFA कॉन्क्लेव से तस्वीर वायरल!

Mumbai (Chirag) समय के साथ द वायरल फीवर यानी TVF देश के सबसे बड़े कंटेंट प्रोड्यूसर्स में से एक बनकर उभरा है, जिसने अपने रिलेटेबल शोज़ के जरिए डिजिटल कंटेंट की दुनिया में खास पहचान बनाई है। इसके फाउंडर अरुणाभ कुमार का विजन हमेशा से उस युवा पीढ़ी से जुड़ने का रहा है, जो पारंपरिक टेलीविजन मनोरंजन से दूर होती जा रही थी। इसी सोच के साथ उन्होंने एक ऐसा प्लेटफॉर्म खड़ा किया, जो आज कंटेंट की दुनिया में लगातार सफलता हासिल कर रहा है। हाल ही में IIFA कॉन्क्लेव में एक खास पल देखने को मिला, जब एंटरटेनमेंट जगत की दो क्रिएटिव ताकतें, अरुणाभ कुमार और फिल्ममेकर करण जौहर, एक साथ नजर आए।


जहां करण जौहर ने बड़े पर्दे पर रोमांस को नई पहचान दी और उनका आइकॉनिक डायलॉग “प्यार दोस्ती है” एक पूरे दौर की परिभाषा बन गया, वहीं अरुणाभ कुमार ने द वायरल फीवर के जरिए कंटेंट की दुनिया में एक नई क्रांति लाने का काम किया। अरुणाभ कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर GoKwik के चीफ ग्रोथ ऑफिसर वर्गब बक्शी और फिल्ममेकर करण जौहर के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा:"वर्गब 🙋‍♂️ कंटेंट बिजनेस के TAM के बावजूद D2C से कंटेंट की दुनिया में स्विंग कर रहे हैं 


अरुणाभ कुमार ने द वायरल फीवर यानी TVF की शुरुआत यूट्यूब वीडियोज़ से की थी और आज यह एक ग्लोबल कंटेंट फोर्स बन चुका है, जिसके शोज़ और फिल्में OTT स्पेस पर छाए हुए हैं। कंपनी ने ‘परमानेंट रूममेट्स’, ‘पिचर्स’, ‘ट्रिपलिंग’, ‘एस्पिरेंट्स’, ‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘गुल्लक’ समेत कई बड़े और सफल शोज़ दिए हैं। अब TVF फिल्म्स की दुनिया में भी कदम रख रहा है और ‘व्वान’ जैसी फिल्म लेकर आ रहा है।


वेब कंटेंट की दुनिया में क्रांति लाने से लेकर आइकॉनिक कहानियां गढ़ने और नए टैलेंट को मंच देने तक, TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक मजबूत और अलग पहचान बन चुके हैं। उनका सफर विजन, इनोवेशन और दमदार स्टोरीटेलिंग की ताकत को दर्शाता है।


इसके अलावा, प्राइम वीडियो प्रेसनेट्स इवेंट में भी TVF पूरी तरह छाया रहा, जहां उसने एक के बाद एक बड़े ऐलान कर सभी का ध्यान खींच लिया। ‘Vvan’ और ‘कॉलेज फेस्ट’ जैसी फिल्मों से लेकर ‘पिरामिड’ और ‘वंश’ जैसे नए शोज़, साथ ही ‘एस्पिरेंट्स’, ‘पंचायत’, ‘ग्राम चिकित्सालय’, ‘सपने vs एवरीवन’ और ‘संदीप भैया’ के नए सीजन्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। कंटेंट की यह विविधता TVF को उस रात का सबसे बड़ा आकर्षण बना गई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.