Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai अनफिनिश्ड वॉइस’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारतीय सिनेमा का मान 'Unfinished Voice' has elevated the prestige of Indian cinema on the international stage.

 


  • कान्स से मुंबई तक गूंजी ‘अनफिनिश्ड वॉइस’

Mumbai (Anil Bedag)   भारतीय स्वतंत्र सिनेमा आज वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान गढ़ रहा है और इसी यात्रा में मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ‘अनफिनिश्ड वॉइस’ एक उल्लेखनीय उपलब्धि बनकर उभरी है। रुद्र स्टूडियो के बैनर तले बनी और राहुलसोनू श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने मार्शे डू फिल्म, फेस्टिवल डी कान्स 2026 में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। वास्तविक घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म गुमनाम मोबाइल कॉल्स के पीछे छिपे मानसिक दबाव, भय और भावनात्मक संघर्षों को बेहद संवेदनशील और रोमांचक अंदाज में प्रस्तुत करती है।


फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी मनोवैज्ञानिक गहराई है, जो दर्शकों को केवल रोमांचित ही नहीं करती बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है। कान्स में हुई स्क्रीनिंग राहुलसोनू श्रीवास्तव के लिए एक सपने के साकार होने जैसा क्षण थी। आधिकारिक कान्स स्क्रीनिंग टिकट पर अपना नाम देखना उनके वर्षों के संघर्ष, समर्पण और रचनात्मक जुनून का प्रतीक बन गया। अंतरराष्ट्रीय सराहना के बाद मुंबई में हुए विशेष प्रदर्शन में भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। ‘अनफिनिश्ड वॉइस’ यह साबित करती है कि मजबूत विषय, ईमानदार कहानी और संवेदनशील प्रस्तुति के दम पर भारतीय स्वतंत्र सिनेमा दुनिया के किसी भी मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकता है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.