Upgrade Jharkhand News. टीएसपीडीएल एमडी सरदार जगजीत सिंह को पितृशोक हुआ है। 96 वर्षीय उनके पिता सरदार दीदार सिंह का निधन कोलकाता अपोलो अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से हो गया। वे टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन के सुपरटेंडेंट पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने पीछे बेटे दीपक सिंह एवं जगजीत सिंह तथा भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
बेटे जगजीत सिंह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार जमशेदपुर में कर दिया गया है और बुधवार को अंतिम अरदास बिस्टुपुर गुरुद्वारा में होगी। दीदार सिंह के निधन पर कॉरपोरेट जगत, मजदूर संगठन, धार्मिक एवं सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है l

No comments:
Post a Comment