Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा में छात्रवृत्ति जागरूकता शिविर, खदान श्रमिकों के 30 बच्चों का होगा आवेदन Scholarship awareness camp in Barajamda, 30 children of mine workers will apply

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा स्थित वेलडन फ्यूचर एकेडमी में सोमवार को छात्रवृत्ति योजना जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य खदान श्रमिकों के बच्चों को केंद्र सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाना था। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मुकेश सिन्हा सहित शिक्षकगण, विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान श्रम कल्याण संगठन, बड़ाजामदा के वेलफेयर एडमिनिस्ट्रेटर उदयशंकर तथा सीएमओ डॉ. बिनोद कुमार ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। 


अधिकारियों ने बताया कि पात्र छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक ही शैक्षणिक वर्ष में पात्रता के आधार पर एक वेलफेयर आधारित और एक मेरिट आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है। शिविर के दौरान खदान श्रमिकों के 30 बच्चों की पहचान की गई, जिनके छात्रवृत्ति आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर जमा कराए जाएंगे। इससे इन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय प्रबंधन और श्रम कल्याण संगठन की इस संयुक्त पहल की अभिभावकों एवं छात्रों ने सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर गरीब एवं श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.