Chaibasa

Chaibasa गुवा में दो दिवसीय पेंशन सत्यापन शिविर शुरू, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक Two-day pension verification camp begins in Guwa, beneficiaries arrive in large numbers on the first day

Guwa (Sandeep Gupta)  गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में सोमवार से दो दिवसीय विशेष पेंशन सत्यापन शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, एकल तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन …

Chaibasa गुवा में दो दिवसीय पेंशन सत्यापन शिविर शुरू, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक Two-day pension verification camp begins in Guwa, beneficiaries arrive in large numbers on the first day

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में सोमवार से दो दिवसीय विशेष पेंशन सत्यापन शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, एकल तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना सहित सभी पेंशनधारियों का सत्यापन किया जा रहा है। पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में पहले दिन बड़ी संख्या में पेंशनधारी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई। 


पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने लाभुकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन कराने में सहयोग किया। शिविर का उद्देश्य सभी पेंशनधारियों का समय पर सत्यापन सुनिश्चित कर योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से उपलब्ध कराना है। पंचायत प्रशासन ने जिन लाभुकों का सत्यापन अभी शेष है, उनसे दूसरे दिन शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना सत्यापन अवश्य कराने की अपील की।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280