Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती को ले जाने का आरोप, परिजन तलाश में जुटे Accused of taking away a minor girl on the pretext of marriage, family engaged in search

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा पंचायत अंतर्गत एक गांव से एक आदिवासी नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर उसी गांव के एक युवक द्वारा अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और ग्रामीणों में चिंता व्याप्त है। परिजनों के अनुसार, युवती की सभी संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिवार के सदस्य रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन में जुटे हुए हैं। काफी प्रयासों के बावजूद युवती का पता नहीं चलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार जल्द ही पूरे मामले की लिखित शिकायत गुवा थाना में दर्ज कराएगा। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू करेगी और युवती की सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी। घटना के बाद गांव में हल्का तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर युवती को सुरक्षित बरामद करने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित युवक के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस की ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की सभी पहलुओं से जांच किए जाने की संभावना है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.