Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने गुवा के विभिन्न गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं Former MP Geeta Koda visited various villages of Guwa and listened to the problems of the villagers.

 


Guwa (Sandeep Gupta) पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने गुरुवार को गुवा क्षेत्र के हरजीहाटिंग, शक्तिनगर, सेवानगर, रामनगर, बिरसानगर और गुवासाईं गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने मोहल्लों में जाकर महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों से बातचीत कर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। दौरे के दौरान स्थानीय महिलाओं ने शौचालय की गंभीर समस्या उठाते हुए बताया कि कई परिवार आज भी इस बुनियादी सुविधा से वंचित हैं, जिससे विशेषकर महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जर्जर सड़कों, पेयजल संकट तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर भी उनका ध्यान आकर्षित किया। 


ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से इन समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के समक्ष इन्हें उठाकर शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति उनकी प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए वे लगातार प्रयास करती रहेंगी।


इस अवसर पर देवकी कुमारी, कानू लोहार, मिंटू पाठक, उदय सिंह, जय किशन गुप्ता, गोपाल, विशाल करवा, पीयूष साहू, कैलाश दास, संजीत टेंट, सागर दास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा और क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.