Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अपर नगर आयुक्त के निर्देश में मानगो नगर निगम द्वारा महात्मा गांधी हाई स्कूल में "Catch the Rain" एवं "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Under the direction of the Additional Municipal Commissioner, Mango Municipal Corporation organized an awareness program at Mahatma Gandhi High School under the campaigns "Catch the Rain" and "Adopt Cleanliness, Drive Away Diseases".

 


Upgrade Jharkhand News. मानगो नगर निगम द्वारा आज महात्मा गांधी हाई स्कूल, गांधी मैदान, मानगो में "Catch the Rain" एवं "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए जल संरक्षण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में "Catch the Rain" अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) एवं भूजल पुनर्भरण (Groundwater Recharge) के महत्व, आवश्यकता एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि वर्षा जल का वैज्ञानिक तरीके से संचयन एवं भूजल पुनर्भरण जल संकट के समाधान तथा भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों के संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। साथ ही विद्यालय एवं घरों में वर्षा जल संचयन प्रणाली अपनाने तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जल संरक्षण शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा इस संदेश को समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया।


इसके उपरांत "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के तहत विद्यार्थियों को संक्रामक एवं मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु सही तरीके से हाथ धोने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों को हाथों की स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए बताया गया कि भोजन करने से पहले एवं बाद में, शौचालय के उपयोग के बाद तथा बाहर से आने पर साबुन एवं स्वच्छ पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोने की आदत अनेक संक्रामक बीमारियों से बचाव का सबसे सरल एवं प्रभावी उपाय है।


कार्यक्रम के दौरान श्री श्रेयांश, परियोजना प्रबंधक/आईईसी एक्सपर्ट द्वारा विद्यार्थियों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण तथा व्यक्तिगत स्वच्छता एवं हाथों की साफ-सफाई के महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों से इन आदतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा अपने परिवार एवं समुदाय को भी जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.