Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa लगातार बारिश और घने कोहरे से सारंडा में जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरे खिले Incessant rain and dense fog disrupt normal life in Saranda, bringing cheer to farmers

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा,किरीबुरू, मेघाहातुबुरु समेत सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह से देर शाम तक आसमान बादलों से ढका रहता है, जबकि घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो गई है। कई दिनों से लोगों को धूप देखने का अवसर नहीं मिला है। लगातार नमी और ठंडक के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। लगातार हो रही वर्षा किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रही है। पर्याप्त पानी मिलने से सारंडा क्षेत्र के खेतों में गोड़ा धान और रोपा धान की रोपाई युद्ध स्तर पर चल रही है।


किसान पूरे उत्साह के साथ खेतों में रोपाई कार्य में जुटे हुए हैं। समय पर हुई बारिश से इस वर्ष अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है। वहीं, गुवा,किरीबुरू और मेघाहातुबुरु के शहरी क्षेत्रों में लगातार बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। धूप नहीं निकलने से कपड़े कई दिनों तक सूख नहीं पा रहे हैं। लोग मजबूरी में पंखे, हीटर और अन्य विद्युत उपकरणों की मदद से कपड़े सुखा रहे हैं। लगातार नमी के कारण घरों में सीलन भी बढ़ने लगी है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार वर्षा के कारण किरीबुरू का मौसम पूरी तरह बदल गया है। 


यहां न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिनभर ठंडी हवाएं और हल्की फुहारें लोगों को गर्मी से राहत तो दे रही हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण दैनिक कार्यों में बाधाएं भी उत्पन्न हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश और घने कोहरे का यही दौर जारी रहा, तो जनजीवन पर इसका प्रभाव और बढ़ सकता है। हालांकि किसान आशान्वित हैं कि मानसून की यह मेहरबानी उनकी मेहनत को बेहतर पैदावार में बदल देगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.