Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के श्री जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इससे पहले बुधवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और सुदर्शन भगवान श्रद्धालुओं को नवयौवन वेश में दर्शन देंगे। वही रथ यात्रा को लेकर भजन कीर्तन मंडली के द्वारा भजन कीर्तन का किया जा रहा आयोजन। मंदिर के पुजारी जितेंद्र पंडा ने बताया कि रथयात्रा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को प्रातः 4 बजे मंगल आरती, 4:30 बजे नेत्रोत्सव, 5 बजे अवकाश नीति, दोपहर 12:30 बजे हवन तथा शाम 4:30 बजे पहांडी बिजे की रस्में संपन्न होंगी। इसके बाद शाम 5 बजे छेरा पहंरा की पारंपरिक रस्म के साथ भगवान का रथ खींचा जाएगा। रथयात्रा बैंक ऑफ इंडिया मोड़ से होते हुए गुवा बाजार मुख्य मार्ग, सेल कार्यालय मार्ग और कच्छी धौड़ा होकर विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी मंडप पहुंचेगी, जहां भगवान का प्रवास रहेगा।
रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। मंदिर परिसर के रंग-रोगन, साफ-सफाई और रथ की आकर्षक सजावट का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में रथयात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।


No comments:
Post a Comment