Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa महाप्रभु जगन्नाथ,सुभ्रद्रा तथा बलभद्र की मौसीबाड़ी में पूरे श्रद्धा के साथ की गई पूजा Mahaprabhu Jagannath, Subhadra and Balabhadra were worshipped with full devotion in Mausibari.

 


Guwa (Sandeep Gupta) महाप्रभु श्री जगन्नाथ बहन सुभद्रा एवं बलभद्र की विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल में मौसीबाड़ी में तथा गुवा रामनगर स्थित राम मंदिर में पूरे श्रद्धा के साथ पूजा की गयी। प्रभु के सेवक के रूप में राजा की भुमिका निभाने वाले सेल गुवा के सीजीएम कमल भास्कर की उपस्थिति में विवेक नगर में भोग प्रसाद का वितरण किया गया। वही राम मंदिर में भी महाभोग प्रसाद वितरण किया गया। पूजारी जितेन्द्र पंडा ने पुरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया। पूजा कमेटी के सौजन्य से गुवा मंडप में बैठाकर सबों को प्रभु का महाभोग प्रसाद खिलाया। 


इस दौरान सीजीएम चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का दिल आज भी धड़क रहा है जो भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा के अंदर सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की पूजा पूरे श्रद्धा से करनी चाहिए। वे मानव के संपूर्ण कष्टों को हर सुख प्रदान करते हैं। इस दौरान भक्तों में उत्सव का माहौल  देखा गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के आयोजन में समिति के साथ सेल सहायक महाप्रबंधक दलाय दयानिधि व अन्य का सराहनीय भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.