Guwa (Sandeep Gupta) केंद्रीय विद्यालय, मेघाहातुबुरु में छात्रवृत्ति योजना के प्रति विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जागरूक करने तथा पात्र छात्रों का पंजीकरण कराने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का सफल संचालन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अमित विश्वास, एजीएम (मानव संसाधन) रोहित टोप्पो एवं उनके अधिकारियों के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशीष कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान खान श्रमिकों के 39 आश्रित विद्यार्थियों की पहचान की गई तथा उनका राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया गया। इस पहल का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिलाना तथा उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को छात्रवृत्ति योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।



No comments:
Post a Comment