Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa घायल आवारा कुत्ते की मदद को आगे आईं समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत उपचार कर पेश की मानवता की मिसाल Social worker Pinky Gochhait came forward to help an injured stray dog ​​and set an example of humanity by treating it.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा स्थित सेवा नगर निवासी समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और समाजसेवा का परिचय देते हुए घायल आवारा कुत्ते का उपचार कर उसकी देखभाल की। उनके इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे पशु प्रेम एवं मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। जानकारी के अनुसार, सड़क में एक आवारा कुत्ता गंभीर रूप से घायल अवस्था में घूम रहा था। उसके शरीर पर गहरे घाव थे, जिससे वह दर्द से तड़प रहा था। यह देखकर पिंकी गोच्छाईत ने बिना देर किए कुत्ते के घावों की सफाई की, आवश्यक दवा लगाई और उसके भोजन-पानी की व्यवस्था भी की। उन्होंने नियमित रूप से उसकी देखभाल कर उसके स्वास्थ्य में सुधार लाने का प्रयास किया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि पिंकी गोच्छाईत हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे रहती हैं। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है। लेकिन इस बार उन्होंने यह साबित कर दिया कि उनकी सेवा भावना केवल इंसानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वे बेजुबान जानवरों के प्रति भी समान संवेदना और प्रेम रखती हैं। पिंकी गोच्छाईत ने कहा कि जानवर भी जीवित प्राणी हैं और उन्हें भी दर्द होता है। यदि कोई घायल या बीमार पशु दिखाई दे तो हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार उसकी मदद करनी चाहिए।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.