Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Bhopal संवेदना का शासन: जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने थामा कैंसर पीड़ित का हाथ Empathy reigns: When Chief Minister Samrat Chaudhary held the hand of a cancer patient

 


Upgrade Jharkhand News.  राजनीति केवल नीतियां बनाने या विकास योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं होती। उसका सबसे मानवीय पक्ष तब सामने आता है जब जनप्रतिनिधि किसी जरूरतमंद की पीड़ा को अपनी संवेदना से महसूस कर तत्काल सहायता का हाथ बढ़ाता है। मुंगेर जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐसा ही एक मानवीय और संवेदनशील स्वरूप देखने को मिला, जिसने उपस्थित लोगों के मन पर गहरी छाप छोड़ दी।      मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी टेटिया बंबर प्रखंड के देवघरा स्थित प्रसिद्ध उच्चेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के बीच उनकी नजर भीड़ में खड़े एक बुजुर्ग पर पड़ी। वह थे भंडार गांव के 65 वर्षीय राजेंद्र यादव, जो लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बीमारी और आर्थिक तंगी ने उन्हें इस स्थिति में ला खड़ा किया था कि वे अपने इलाज की उम्मीद लगभग खो चुके थे।


मुख्यमंत्री के सामने पहुंचते ही राजेंद्र यादव ने हाथ जोड़कर अपनी व्यथा सुनाई और इलाज के लिए सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने बिना किसी औपचारिकता के उन्हें अपने पास बुलाया, उनकी पूरी बात धैर्यपूर्वक सुनी और स्थिति की गंभीरता को समझा। इसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर को स्पष्ट निर्देश दिया कि राजेंद्र यादव के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा उन्हें निःशुल्क और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर इलाज में बाधा नहीं आनी चाहिए। यह निर्देश केवल एक प्रशासनिक आदेश नहीं था, बल्कि एक ऐसे नागरिक के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक था जो बीमारी और आर्थिक कठिनाइयों के कारण जीवन से संघर्ष कर रहा है।


इस घटना ने यह संदेश भी दिया कि शासन की सफलता केवल योजनाओं के निर्माण में नहीं, बल्कि उन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में है। जब कोई मुख्यमंत्री स्वयं किसी पीड़ित की व्यथा सुनकर तत्काल कार्रवाई करता है तो प्रशासनिक तंत्र भी अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होता है। राजेंद्र यादव की आंखों में उस समय आशा की नई किरण दिखाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया और कहा कि अब उन्हें विश्वास है कि उनका इलाज और आवश्यक ऑपरेशन बिना आर्थिक बोझ के संभव हो सकेगा। उनके चेहरे की राहत यह बता रही थी कि समय पर मिला भरोसा भी किसी औषधि से कम नहीं होता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी खुलकर सराहना की। लोगों का कहना था कि जनप्रतिनिधि तभी जनता के दिलों में स्थान बनाते हैं जब वे आम लोगों के दुख-दर्द को अपना समझकर उसके समाधान के लिए तत्परता दिखाते हैं। ऐसी घटनाएं जनता और सरकार के बीच विश्वास को और मजबूत करती हैं।


बिहार सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत देने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर एक कैंसर पीड़ित की सहायता सुनिश्चित करना इन प्रयासों को मानवीय स्पर्श प्रदान करता है। आज के समय में, जब राजनीति पर अक्सर आरोप-प्रत्यारोप हावी रहते हैं, तब इस प्रकार की घटनाएं यह विश्वास जगाती हैं कि जनसेवा का मूल उद्देश्य अभी भी जीवित है। किसी पीड़ित व्यक्ति की आंखों में उम्मीद लौटाना और उसके जीवन को बचाने के लिए तत्परता दिखाना किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है। मुंगेर के देवघरा स्थित उच्चेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में घटी यह घटना केवल एक कैंसर पीड़ित की सहायता भर नहीं है, बल्कि यह शासन की मानवीय सोच, संवेदनशील नेतृत्व और जनसेवा की भावना का जीवंत उदाहरण भी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की यह पहल इस बात का संदेश देती है कि सरकार का वास्तविक दायित्व केवल विकास कार्यों का संचालन नहीं, बल्कि समाज के सबसे कमजोर और असहाय व्यक्ति तक सहारा पहुंचाना भी है। यही संवेदनशीलता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति और सुशासन की सबसे प्रभावी पहचान है। कुमार कृष्णन



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.