Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa किरीबुरू में अनियंत्रित स्कॉर्पियो गहरी नाली में जा घुसी, बड़ा हादसा टला An uncontrolled Scorpio plunged into a deep drain in Kiriburu, a major accident was averted.

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू के सिविल ऑफिस के समीप रविवार सुबह एक स्कॉर्पियो (ओडी02एटी-0008) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरी नाली में जा घुसी। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो का चालक आरसी चर्च की ओर से सिविल ऑफिस होते हुए जीईएल चर्च रोड की तरफ जा रहा था। सिविल ऑफिस के समीप स्थित मोड़ पर अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर सीधे गहरी नाली में जा घुसी। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। वाहन नाली में फंस जाने से उसे काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिविल ऑफिस के पास का मोड़ काफी संवेदनशील है और यहां पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से इस स्थान पर आवश्यक सुरक्षा उपाय, चेतावनी संकेतक एवं बैरिकेड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.