Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai लंदन में फिल्माई गई गुजराती फिल्म 'लायक नालायक' 24 जुलाई को प्रदर्शित होगी.....Gujarati film 'Layak Nalayak', shot in London, will be released on July 24.....!

 


Mumbai (Kali Das) ओम शिवम पिक्चर्स लिमिटेड (यूके) के बैनर तले राजेश आर.पटेल द्वारा निर्मित गुजराती फीचर फिल्म 'लायक नालायक' 24 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म का वितरण रूपम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी लगभग 95 प्रतिशत शूटिंग लंदन के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर की गई है, जिससे दर्शकों को गुजराती सिनेमा में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। निर्माताओं के अनुसार 'लायक नालायक' एक पारिवारिक, मनोरंजक और भावनात्मक कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें रिश्तों, संघर्ष और जीवन के मूल्यों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म को आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्माण के साथ तैयार किया गया है। इस फिल्म के सह-निर्माता जिग्नेश पटेल हैं। 


फिल्म का लेखन और निर्देशन तनमय गोपाल सेनगुप्ता ने किया है। फिल्म की कहानी हेतल पटेल ने लिखी है, जबकि पटकथा अविक मजूमदार ने तैयार की है। छायांकन का दायित्व थंबन के. रमन ने निभाया है और संपादन गुरजेंट सिंह ने किया है। फिल्म का संगीत बिप्लाब दत्ता ने तैयार किया है, जबकि गीत जयेश बारोट और अविनाश खत्री ने लिखे हैं। फिल्म के निर्माण से जुड़े अन्य प्रमुख सदस्यों में प्रोडक्शन डिज़ाइनर पार्थ मजूमदार, कोरियोग्राफर जगन्नाथ दास, प्रोडक्शन कंट्रोलर सलीम मंसूरी तथा मीडिया एवं प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पुनीत आर. खरे ने संभाली है। फिल्म में गुजराती और हिंदी फिल्म जगत के कई चर्चित कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 


इनमें हितेन कुमार, हितु कनोडिया, ओजस रावल, आश्मित पटेल, किरण आचार्य, कथा पटेल, स्मिता गोंडकर, आरती जोशी, शेखर शुक्ला, सुनील विश्राणी, जितेंद्र ठक्कर, जीतू पंड्या, ग्रीवा कंसारा, मयंका पटेल, मनीन त्रिवेदी, मनसुखलाल टैंक, ललित ठक्कर, राज गणात्रा, यज्ञेश शर्मा, गीता सोलंकी, पूर्वा शाह और शावर अली शामिल हैं।


फिल्म के कलाकारों, निर्माताओं तथा फिल्म जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति में गुजराती फीचर फिल्म 'लायक नालायक' का टीज़र, ट्रेलर, पोस्टर और संगीत अहमदाबाद स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित भव्य समारोह के दौरान लॉन्च किया जा चुका है। फिल्म के टीज़र और ट्रेलर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और निर्माता-निर्देशक को उम्मीद है कि यह फिल्म गुजराती सिनेमा में एक नई पहचान स्थापित करेगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.