Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Goilkera परमवीर अल्बर्ट एक्का की टीम ने जीता शहीद देवेंद्र माझी फुटबॉल लीग का खिताब Paramveer Albert Ekka's team won the title of Shaheed Devendra Majhi Football League

 


Upgrade Jharkhand News. गोइलकेरा हाई स्कूल मैदान में आयोजित शहीद देवेंद्र माझी फुटबॉल लीग-2026 का खिताब परमवीर अल्बर्ट एक्का फुटबॉल क्लब ने अपने नाम कर लिया। मंगलवार को बारिश के बीच खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में परमवीर अल्बर्ट एक्का ने सिद्धू कान्हू टाइगर्स को पेनाल्टी शूटआउट में पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी के जरिए हुआ। फाइनल मुकाबले के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर विधायक जगत माझी उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 


विजेता परमवीर अल्बर्ट एक्का फुटबॉल क्लब को 20 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता सिद्धू कान्हू टाइगर्स को 15 हजार रुपये तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। व्यक्तिगत पुरस्कारों में जमादार अंगरिया को मैन ऑफ द सीरीज तथा सोनाराम बहांदा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विधायक जगत माझी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि मनोहरपुर और गोइलकेरा क्षेत्र के कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई है। यदि युवाओं को लगातार बेहतर प्रशिक्षण, प्रतियोगिताएं और प्रोत्साहन मिलता रहा तो आने वाले समय में यही खिलाड़ी राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।


विधायक ने कहा कि शहीद देवेंद्र माझी फुटबॉल लीग जैसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। खेल युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखता है तथा उन्हें स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने और बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों को संसाधनों और सुविधाओं की आवश्यकता होगी तो हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में झामुमो नेता अकबर खान, प्रिंस खान सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, ग्रामीण एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शकों ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और पूरे मुकाबले का भरपूर आनंद लिया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.