Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Anandpur आनंदपुर में 200 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, विधायक जगत माझी बोले— शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम 200 students received bicycles in Anandpur; MLA Jagat Majhi said – education is the most effective medium to give a new direction to life.

 


Upgrade jharkhand News. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'उन्नति का पहिया' योजना के तहत मंगलवार को राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, राजआनंदपुर परिसर में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहले चरण के तहत विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर विधायक जगत माझी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक जगत माझी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। आज के विद्यार्थी ही भविष्य के डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि बनेंगे। इसलिए हर छात्र-छात्रा को पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नि:शुल्क शिक्षा, मध्याह्न भोजन, पोशाक, छात्रवृत्ति तथा साइकिल जैसी योजनाएं इसी सोच का परिणाम हैं। साइकिल वितरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यालय की दूरी किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने और कोई भी छात्र-छात्रा शिक्षा से वंचित न रहे। विधायक ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी गई साइकिल का उपयोग नियमित रूप से विद्यालय आने-जाने में करें तथा पढ़ाई के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करें। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनें और अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि आनंदपुर प्रखंड में 'उन्नति का पहिया' योजना के तहत लगभग 500 छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले चरण में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बान्दुनासा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोयराबेड़ा, पीएमश्री हंसाबेड़ा, राजकीयकृत उच्च विद्यालय राजआनंदपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेड़ाइचिंडा, राजकीय बुनियादी उच्च विद्यालय रोबोकेरा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिरुमाठा के विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई। 


शेष पात्र विद्यार्थियों को भी चरणबद्ध तरीके से साइकिल वितरित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने विधायक के समक्ष साइकिल स्टैंड, पेयजल एवं शौचालय की समस्याएं भी रखीं। इस पर विधायक जगत माझी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। इस अवसर पर एलआरडीसी अनिल कुमार, बीडीओ अशोक कुमार, प्रखंड प्रमुख दिलबर खाखा, जिला परिषद सदस्य विजय भेंगरा, बीपीओ अनिल उरांव, बीआरपी एसएन मोहंती, शिक्षक राजकिशोर महतो, शिवशंकर यादव, अरविंद मोहंती, विनोद हेम्ब्रोम, झामुमो नेता अजय कच्छप, संजीव गंताइत, राजू सिंह, आशीष गंताइत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.