Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur महासर माता के 47वां मासिक कीर्तन में पूजी गयी नौ कन्याएं Nine girls were worshipped in the 47th monthly kirtan of Mahasar Mata.

 


Jamshedpur (Nagendra) बिष्टुपुर राजस्थान भवन में शहर की धार्मिक संस्था श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) द्धारा कुलदेवी महासर माता का 47वां मासिक कीर्तन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नौ कन्याओं का पूजन भी किया गया। यजमान संगीता-संजय भालोटिया ने पूजा की और पंडित रामजी पारिक ने पूजा करायी। स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल, राधा रानी, कृष्णा मूर्ति, जुगल शर्मा द्धारा भजनों के माध्यम से कुलदेवी महासर माता का गुणगान किया गया। महावीर अग्रवाल ने श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ किया। भजन गायकों द्धारा भजनो की प्रस्तुति से चार घंटे तक पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। भजनों पर भक्तगण झूमे। 


भक्तों ने कुलदेवी के श्रीचरणों में अपनी हाजरी लगाकर कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कुलदेवी महासर माता का पांचम वार्षिक महोत्सव महासार के पुजारी संजय गुरूजी के सानिध्य में 20 सितम्बर रविवार को बिष्टुपुर तुलसी भवन में मनाने की जानकारी भी सभी श्रद्धालुओं को दी गयी। इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से दीपक भालोटिया, राजेश पसारी, रमेश्वर भालोटिया, प्रदीप मित्तल, अमित खेड़िया, गणेश भालोटिया, लखन अग्रवाल, संगीता मित्तल, सुनीता भालोटिया, मंजु भालोटिया आदि का योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.