Upgrade Jharkhand News. मंगलवार की शाम लोयोला स्कूल जूनियर सेक्शन का 67 वाँ वार्षिक पुरस्कार समारोह विद्यालय के फेज़ी सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती निधि द्विवेदी (आई पी एस) एस पी सरायकेला खरसावां, विद्यालय के रेक्टर फादर माइकल थाना राज एस. जे, प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडिस एस. जे, पी एच डी, कोषाध्यक्ष फादर रवि जेराल्ड डिसूजा एस. जे. लोयोला हिन्दी स्कूल के प्रिंसिपल फादर अजीत कुमार बहाला एस. जे., फादर विक्टर मिस्किथ एस. जे., सीनियर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल जयंती शेषाद्री एवं जूनियर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल विनिता एफ. एक्का एवं शिक्षिका श्रीमती नीतू सरदाना उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि श्रीमती निधि द्विवेदी (आई मुख्य अतिथि के द्वारा 'जूनियर लोयोलियन' पुस्तक का विमोचन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 330 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। 25 वर्षों से अधिक समय तक अपनी समर्पित सेवा प्रदान करने के लिए शिक्षिका श्रीमती नीतू सरदाना को सम्मानित किया गया।
'श्रीमती निभानानी भट्टाचार्य 'ट्रॉफी निवांशी नव्या, मास्टर लोयोला / चित्रजीत घोष मेमोरियल ट्रॉफ़ी अर्नव भालोटिया और माया कोह को और रनर्स अप / एस. पी. दुबे मेमोरियल ट्रॉफ़ी नमन देव को दिया गया।


No comments:
Post a Comment