Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में संस्कार और सशक्तिकरण पर हुआ मंथन The first executive meeting of the Marwari Mahila Sammelan discussed culture and empowerment.

 


  • विलुप्त होते संस्कारों को पुनर्जीवित करने के लिए महिलाओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए- रेखा राठी 

Jamshedpur (Nagendra) झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक ‘विचार मंथन’ में संस्कार और सशक्तिकरण पर मंथन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी ने अपने संदेश में कहा कि “संस्कार ही धरोहर है” और विलुप्त होते संस्कारों को पुनर्जीवित करने के लिए महिलाओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने अपने सूत्र वाक्य “खर्च कम, काम में दम” के माध्यम से महिलाओं को अपनी क्षमता और सुविधा के अनुसार समाजसेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। बैठक का सफल आयोजन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणा जैन के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया की अध्यक्षता में हुआ। बैठक का आयोजन पिछले दिनों रामगढ़ शाखा के आतिथ्य में मिसका बैंक्विट हॉल, रामगढ़ में उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। 


बैठक में झारखंड की 42 शाखाओं से करीब 250 महिला सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं और महिला सदस्यों को कुल 35 पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर झारखंड का नाम रोशन करने वाली रांची की छात्रा अवनी केजरीवाल को मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया। बैठक दो सत्रों में आयोजित हुई। पहले सत्र में अतिथियों का स्वागत किया गया और उनके मार्गदर्शन व प्रेरक संबोधन हुए।


दूसरे सत्र में विभिन्न शाखाओं से आई महिलाओं ने सम्मेलन की कार्यप्रणाली, योजनाओं और भविष्य की गतिविधियों को लेकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका समाधान राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया उपस्थित रहीं। इसके अलावा झारखंड की जया डोकनिया, लता अग्रवाल, अरुणा जैन और नीरा बथवाल, रूपा अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल, अनीता अग्रवाल, मंजू बगड़िया, तूलिका सरावगी तथा 10 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष और सचिव ने झारखंड प्रदेश के कार्यों की प्रशंसा की। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने अतिथियों को रांची, धनबाद, गिरिडीह और देवघर की शाखाओं का दौरा कराया तथा बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.