Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की Former Chief Minister Raghuvar Das filled the SIR enumeration form with his family and appealed to the citizens for cooperation and participation in the campaign.

 


Jamshedpur (Nagendra) भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार गणना प्रपत्र भरकर जमा किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के सभी मतदाताओं से इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सक्रिय सहयोग और सहभागिता की अपील की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास एवं पुत्रवधू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भी अपना-अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा किया। इस मौके पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर सह धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) अनिल टूटी मौजूद रहे।


वहीं, बीएलओ रमीला महानंद ने सभी का गणना प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया संपन्न कराई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को और सशक्त एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रत्येक मतदाता का यह दायित्व है कि वह अपने मतदाता संबंधी विवरणों को सही एवं अद्यतन रखने में बीएलओ का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रकिया में सुनिश्चित किया जाए कि कोई वैध मतदाता का नाम ना छुटे और अवैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में ना जुड़े। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे भी समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा करें और इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं, जिससे मतदाता सूची शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बन सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.