Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur तीन महीने से नहीं हुई मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक The Mango Municipal Corporation Board meeting has not been held for three months, Saryu Rai raised questions and said that the meeting should be held soon.

 


Upgrade Jharkhand News. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निगम बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग की है। पत्र में सरयू राय ने लिखा है कि नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा है। मानगो नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक 16 अप्रैल 2026 को हुई थी, जिसकी सूचना उन्हें पदेन सदस्य के रूप में दी गई थी। लेकिन इसके बाद तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बोर्ड की दूसरी बैठक नहीं बुलाई गई है।


उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि नगरपालिका अधिनियम के अनुसार निगम बोर्ड की बैठक प्रत्येक माह कम-से-कम एक बार आयोजित किया जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद लगातार बैठक नहीं होना नियमों की अनदेखी है। उन्होंने कहा कि इससे नगर निगम के महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकास संबंधी निर्णय प्रभावित हो रहे हैं।सरयू राय ने यह भी कहा कि 16 अप्रैल को हुई पहली बोर्ड बैठक की कार्यवाही (मिनट्स) की प्रति भी अब तक उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई है, जबकि वे बोर्ड के पदेन सदस्य हैं।


विधायक ने अपर नगर आयुक्त से कहा है कि पिछली बैठक की कार्यवाही की प्रति उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराई जाए तथा मानगो नगर निगम बोर्ड की अगली बैठक तत्काल आहूत की जाए, ताकि जनहित और विकास से जुड़े लंबित मामलों पर नियमानुसार निर्णय लिए जा सकें।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.