Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बिष्टुपुर तुलसी भवन में मारवाड़ी महिला मंच का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू Three-day Rakhi fair of Marwari Mahila Manch begins at Tulsi Bhawan, Bistupur

 


Jamshedpur (Nagendra) मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा का बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में तीन दिवसीय राखी मेला का शुभारंभ सोमवार को हो गया, जों 22 जुलाई बुधवार तक चलेगा। मेला रोजाना प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा, जहां एक ही छत के नीचे राखियां और लुम्बा सहित गृह सज्जा की सामग्री, उपहार तथा हाथ के बने हुए मंगोड़ी, पापड़, अचार, चूर्ण एवं अन्य उपयोगी सामान उचित मूल्य पर मिलेंगें। मेला का उद्घाटन सोमवार की शाम को मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू एवं विशिष्ट अतिथि महिला मंच की प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा पांडिया द्धारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मौके पर मंच की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल और सचिव कंचन खीरवाल ने बताया कि यह मेला विगत 35 वर्षों से प्रतिवर्ष महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से आयोजन किया जाता है। 


यह मेला महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने तथा अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग प्राप्त होता है। इस तीन दिवसीय राखी मेले में महिलाओं द्वारा संचालित विभिन्न स्टॉल लगाए गये हैं जो रांची, कोलकाता, घाटशिला, पुरुलिया, धनबाद, राउरकेला, बनारस आदि स्थानों से आये हुए हैं। मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू  ने राखी मेले की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने मंच की बहनों द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की भी प्रशंसा की। 


कार्यक्रम में स्वागत भाषण शाखा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन शाखा सचिव कंचन खिरवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शाखा कोषाध्यक्ष सरस्वती अग्रवाल द्वारा दिया गया। मेला उद्घाटन के दौरान लता अग्रवाल, बीना खीरवाल, मंजू खंडेलवाल महिला मंच की प्रांतीय एवं जिला की पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद थी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.