Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Manoharpur छोटे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिभा साबित करने का मिलता है अवसर: जगत माझी

 


  • एफसी पानीटंकी को 1-0 से पराजित कर डीपी ब्वॉयज द्रीपशीला ने देवेंद्र माझी मेमोरियल लोकल फुटबॉल लीग का बनी विजेता

Upgrade Jharkhand News. स्थानीय मनीपुर मैदान में आयोजित स्व. देवेंद्र माझी मेमोरियल लोकल फुटबॉल लीग का सोमवार को समापन हो गया।समापन सह पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगत माझी उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबला में डीपी ब्वॉयज द्रीपशीला ने एफसी पानीटंकी की टीम को 1-0 पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। द्रीपशीला की ओर से एकमात्र विजयी गोल प्रीतम सोय ने दागा। फाइनल मैच एवं पूरे लीग में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रीतम सोय को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। विजेता टीम को विधायक जगत माझी एवं उप विजेता टीम को जिप सदस्य जेपी महतो के हाथों पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम को 15 हजार रुपये नगद के अलावा ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम को 10 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान किया गया। 


मध्यांतर के दौरान उपस्थित दर्शकों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा छोटे आयोजनों से ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर प्राप्त होता है।


 विधायक ने कहा हमेशा से उनकी कोशिश रही है कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित अवसर मिले। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा आप जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग लें, इसके लिए जो भी संसाधन की आवश्यकता होगी वह उपलब्ध कराएंगे। इस मौके पर मुखिया अशोक बांदा, उप प्रमुख दीपक एक्का, बामिया माझी, भीम सांडिल, अजय कच्छप, अश्वनी बघेल, चंचल रवानी, बंधना उरांव, शंकर मुंडारी, अजहर अली समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.