Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Adityapur आईडीटीआर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन Organising Har Ghar Tiranga programme at IDTR.

 


  • भाषण,निबंध,रंगोली,चित्रांकण ,संगीत एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन।

Upgrade Jharkhand News. संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत इंडो डैनिस टूल रूम जमशेदपुर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति और सम्मान के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा एकता व गर्व का संदेश जन.जन तक पहुंचाने की शपथ ली गई। कार्यक्रम में उपस्थित आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय घ्वज के बारे में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहासए महत्व और सम्मान के बारे में जागरूक करना है। 


उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी www.harghartiranga.com  पर अपलोड करने तथा सर्टिफिकेट प्राप्त कर इस जन आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आईडीटीआर में भाषण,निबंध,रंगोली,चित्रांकण ,संगीत एवं डांस प्रतियोगिता के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें आईडीटीआर के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 


कार्यक्रम के सफल आयोजन में आईडीटीआर के शिक्षक एके सिंह,आरपी सिन्हा, प्रियंका, विकास कुमार, सूरज,हिमांशु शेखर, अमीत,प्रवीन समेत छात्र-छात्राओं की भूमिका सराहनीय रही।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU