Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa लिखित समझौता लागू कराने की मांग पर सारंडा में आंदोलन, रांजाबुरु खदान में चक्का जाम Protest in Saranda demanding implementation of written agreement, road blockade at Ranjaburu mine

 


Guwa (Sandeep Gupta) स्थानीय रोजगार और पूर्व में हुए लिखित समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर सारंडा विकास समिति, जामकुंडिया-दुईया के बैनर तले ग्रामीणों और बेरोजगार युवाओं ने सोमवार से सेल की गुवा खदान के रांजाबुरु क्षेत्र में अनिश्चितकालीन आंदोलन सह चक्का जाम शुरू कर दिया। आंदोलन का नेतृत्व मानकी लागुड़ा देवगम और गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल कर रहे हैं।आंदोलनकारी बड़ी संख्या में पारंपरिक हथियारों के साथ रांजाबुरु खदान पहुंचे और स्क्रीनिंग मशीन सहित खदान के विभिन्न संचालन क्षेत्रों को घेरकर जाम कर दिया। इसके कारण खदान का उत्पादन, लौह अयस्क डिस्पैच और माल ढुलाई प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पूर्व में हुए लिखित समझौते को पूरी तरह जमीन पर लागू नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। 


मुखिया राजू सांडिल ने कहा कि दो बार आंदोलन और खदान बंदी के बाद सेल प्रबंधन, प्रशासन और ग्रामीण प्रतिनिधियों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता में स्थानीय रोजगार सहित कई मांगों पर लिखित सहमति बनी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि समझौते के बावजूद उसका अपेक्षित क्रियान्वयन नहीं हुआ। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में प्रभावित 18 गांवों के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार, रैक लोडिंग व ट्रांसपोर्टिंग में स्थानीय भागीदारी तथा प्रदूषण नियंत्रण और कारो नदी की सुरक्षा शामिल है। ग्रामीणों ने ठेका कंपनी मां सरला पर बाहरी लोगों को रोजगार देने का आरोप भी लगाया है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। राजू सांडिल ने कहा कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। ठोस निर्णय होने तक उत्पादन और ट्रांसपोर्टिंग बंद रखने की चेतावनी दी गई है। आंदोलन में विभिन्न गांवों के मुंडा, ग्रामीण और बेरोजगार युवा शामिल हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.