Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सीआईएससीई क्षेत्रीय हैंडबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर का दबदबा Jamshedpur dominates CISCE regional handball tournament

 


Upgrade Jharkhand News. लोयोला स्कूल ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीआईएससीई क्षेत्रीय हैंडबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमें झारखंड और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के 257 युवा हैंडबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणामों में, अंडर-14 लड़कों की श्रेणी में जमशेदपुर की टीम पहले और रॉची दूसरे स्थान पर रही। अंडर-14 लड़कियों की श्रेणी में जमशेदपुर ने पहला, रॉची ने दूसरा और गिरिडीह ने तीसरा स्थान हासिल किया। जमशेदपुर ने अंडर-17 लड़कियों की श्रेणी में भी अपना दबदबा बनाया, जिसमें राँची दूसरे और गिरिडीह तीसरे स्थान पर रही।


अंडर-17 लड़कों में जमशेदपुर ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जिसके बाद राँची दूसरे और गिरिडीह तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 लड़कियों की श्रेणी जमशेदपुर ने जीती और रॉची दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 लड़कों में भी जमशेदपुर पहले और रॉची दूसरे स्थान पर रहा। लोयोला स्कूल के रेक्टर फादर माइकल टी. राज, प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नाडीस, समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) विक्टोरिया प्रसाद, सीआईएससीई जोनल स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीति सिन्हा, झारखंड राज्य हैंडबॉल संघ के महासचिव और हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (HFI) के तकनीकी अध्यक्ष श्री खुर्शद खान शामिल हुए।


मुख्य अतिथि रॉबर्ट बोसन को हैंडबॉल और खेल शिक्षा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्री बोसन ने 1983 से 2003 तक टाटा स्टील के खेल विभाग में अपनी सेवाएँ दी थीं। उन्होंने 19 राष्ट्रीय और पाँच अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और बहरीन में 1990 की एशियाई हैंडबॉल चैंपियनशिप में आरत का प्रतिनिधित्व किया था।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.